फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR against principal for slapping a student

Yamuna Nagar News: छात्र को थप्पड़ मारने के आरोप में प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी

Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
FIR against principal for slapping a student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कूल पहुंचने में 10 मिनट देरी होने पर 11वीं कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र के पिता की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद जगाधरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
ब्राह्मण चौक निवासी शशीधर ने 30 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा कृष्णा शर्मा सरकारी स्कूल जगाधरी में 11वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह वह स्कूल पहुंचा। निर्धारित समय से करीब 10 मिनट देरी होने के कारण प्रधानाचार्य ने उसे दंड स्वरूप मैदान की सफाई करने और कूड़ा उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार छात्र ने सफाई करने से मना कर दिया। इस पर प्रधानाचार्य ने उसके दोनों कानों पर 15 से 20 थप्पड़ मारे। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थप्पड़ लगने के बाद छात्र के एक कान से सुनाई देना कम हो गया। परिजनों ने उसका मेडिकल कराया और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। जगाधरी शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सप्ताह बाद दोबारा होगा पीटीए टेस्ट
पुलिस के अनुसार छात्र की मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई थी। चोट की प्रकृति स्पष्ट करने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। 6 अगस्त को बोर्ड ने छात्र की जांच की और पीटीए टेस्ट कराने की सलाह दी। इसके बाद 8 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में छात्र का पीटीए टेस्ट कराया गया। मेडिकल बोर्ड ने बताया कि छह सप्ताह बाद दोबारा पीटीए टेस्ट के बाद ही चोट की स्पष्ट प्रकृति पर राय दी जा सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच और जिला न्यायवादी से कानूनी राय लेने के बाद आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की।

कान की परेशानी से पहलवान बेटे के खेल पर असर
छात्र के पिता शशीधर ने बताया कि उनका बेटा कुश्ती का खिलाड़ी है और खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीत चुका है। वह नियमित रूप से कुश्ती का अभ्यास करता है और खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत कर रहा है। पिता के अनुसार कान में आई परेशानी के कारण उन्हें बेटे के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके खेल कॅरिअर को लेकर भी चिंता है। उन्हें आशंका है कि कान की समस्या से उसकी सुनने की क्षमता या अभ्यास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed