{"_id":"6af5d3ae6eaf961bac06f6ad","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-cosmetic-and-general-store-in-yamunanagar-suspects-seen-fleeing-in-cctv-footage-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर में लगी आग, सीसीटीवी में भागते दिखे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर में लगी आग, सीसीटीवी में भागते दिखे आरोपी
यमुनानगर। गांधी नगर में खुशी रोहिला कॉस्मेटिक एंड जनरल स्टोर में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा कॉस्मेटिक, जनरल स्टोर का सामान और बिक्री के लिए रखा पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं प्रथम तल तक पहुंच गया, जिससे वहां रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। दुकान मालिक के अनुसार, इस घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जोगिंद्र नगर निवासी सुशील कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांधी नगर में उनकी खुशी रोहिला कॉस्मेटिक एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। रात के समय वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठने वाला धुआं प्रथम तल पर बनी दुकान तक पहुंच गया और वहां रखा सामान भी जल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अचानक आग लगी देखी। बाहर आकर देखा तो दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। दुकान मालिक सुशील कुमार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो उसमें तीन नकाबपोश वारदात के समय वहां से भागते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। दुकान मालिक ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच करवाने और आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना गांधी नगर प्रभारी विशाल ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।