{"_id":"6af5954731b008c2e200de58","slug":"video-pm-svanidhi-scheme-has-become-an-economic-lifeline-for-small-business-owners-suman-bahmani-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल बनी पीएम स्वनिधि योजना : सुमन बहमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल बनी पीएम स्वनिधि योजना : सुमन बहमनी
यमुनानगर।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से जगाधरी के सेक्टर-17 स्थित मनोहर वेंडिंग जोन में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी संचालकों और छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना से हजारों परिवारों की आजीविका को सहारा मिला है और छोटे कारोबारी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी, पार्षद प्रियांक शर्मा और टीएफआई गोपाल बक्शी ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स के उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। महोत्सव के दौरान 12 स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी 10 हजार से 30 हजार रुपये तक की खरीदारी कर सकेंगे।
मेयर ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी और आगे अधिक ऋण लेने का अवसर मिलता है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक की सुविधा भी दी जा रही है। यमुनानगर जिले में अब तक 13,177 पथ विक्रेताओं को पहला, 3,746 को दूसरा और 841 पथ विक्रेताओं को तीसरा ऋण मिल चुका है।
तीन वेंडिंग जोन बने, अब तक शिफ्ट नहीं हुईं रेहड़ियां
शहर में रेहड़ी-फड़ी के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए गए थे। इनमें मनोहर वेंडिंग जोन, औद्योगिक क्षेत्र और गणेश नगर शामिल हैं। इसके बावजूद अभी तक एक भी रेहड़ी-फड़ी को इन वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद रेहड़ी-फड़ी संचालकों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके।
पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि मनोहर वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। महोत्सव का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना भी है। इस मौके पर मुक्ता, हेमलता, नेहा, सुधीर, नवीन, सुदेश कुमार, जाहिद और रामकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।