Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Crushing season begins at Saraswati Mill in Yamunanagar amidst farmers' protest; mill awaits sugarcane to commence operations.
{"_id":"6afc5fcbcb73f930310f53e6","slug":"video-crushing-season-begins-at-saraswati-mill-in-yamunanagar-amidst-farmers-protest-mill-awaits-sugarcane-to-commence-operations-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में किसान आंदोलन के बीच सरस्वती मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, चलाने के लिए गन्ने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में किसान आंदोलन के बीच सरस्वती मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, चलाने के लिए गन्ने का इंतजार
यमुनानगर। गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का असर सरस्वती शुगर मिल के नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर भी दिखाई दिया। मंगलवार को मिल में नए पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ तो हो गया, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब मिल में पेराई के लिए गन्ना ही उपलब्ध नहीं हुआ। आंदोलन के चलते कोई भी किसान गन्ना लेकर मिल में नहीं पहुंचा। ऐसे में पूजा-अर्चना के बाद गन्ने को मिल में डालकर केवल शुभारंभ की रस्म अदायगी की गई। हालांकि इस मौके पर कुछ किसान मौजूद रहे। मिल प्रबंधन की ओर से सीजन 2026-27 में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ चीफ एग्जीक्यूटिव कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (प्रशासन) डीपी सिंह और वाइस प्रेसिडेंट (केन) ललित कुमार भी मौजूद रहे। मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले पहले किसान गांव दौलतपुर निवासी मुस्तफा को हार पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
चीफ एग्जीक्यूटिव कुलदीप कुमार ने बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस सीजन में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले सीजन में 92.58 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इस बार लक्ष्य में करीब 2.42 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। जिन किसानों ने चार से पांच फुट की दूरी पर गन्ने की बिजाई की है, उनके खेतों में केन हार्वेस्टर से कटाई करवाई जाएगी।
45 केंद्रों पर खरीदा जाएगा गन्ना:
वाइस प्रेसिडेंट (केन) ललित कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मिल क्षेत्र में 45 गन्ना खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर भी चस्पा किए गए हैं, ताकि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।
मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी पर्ची की जानकारी:
ललित कुमार ने बताया कि सीजन 2026-27 में भी मिल गेट पर एडवांस टोकन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे अपनी ट्रॉली के लिए टोकन नंबर और लाइन का चुनाव कर सकेंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रॉली पर मिल द्वारा जारी नंबर अवश्य लिखवाएं। इस बार गन्ने की पर्ची के बजाय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर पर्ची नंबर और गन्ने की किस्म की जानकारी दी जाएगी। पर्चियों की एडवांस कैलेंडरिंग भी पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि किसान निर्धारित हाड़ा और पर्ची पर अंकित तारीख के अनुसार ही गन्ना लेकर आएं। बांडिंग की मात्रा के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिन किसानों के पास पड़त से अधिक गन्ना होगा, उसे भी मिल द्वारा खरीदा जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी संजय जैन, सुखविंद्र सिंह, सुधीर चंदाना, राजीव मिश्रा, डीके मिगलानी, केके कपूर, समीर आर्य, अश्वनी आर्य, भारतीय किसान यूनियन के प्रधान संजू गुंदियाना, किसान नेता जिले सिंह, मोड़ अशरफ अली, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। एसीडीओ डॉ. सतबीर सिंह तथा गन्ना उत्पादक सहकारी समितियों के सचिव और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।