{"_id":"67459dde8ec99f4d9005eb44","slug":"video-cctv-footage-of-the-miscreants-who-robbed-a-jewelers-shop-in-yamunanagar-has-surfaced","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम को ईएसआई अस्पताल के सामने स्थित रोशन लाल एंड संस ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर डकैती करने के बाद ज्वेलर्स को गोली मारने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो बाइकों पर चार नकाबपोश दुकान में घुसते हैं। बरहाल, उधर, चेतन ने करीब 13 लाख की लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है दो बदमाशों के हाथ में हथियार थे। एक बंदूक और दूसरा बदमाश देशी पिस्टल लिए था। बदमाशों ने बंदूक के बट से काउंटर का शीशा तोड़कर जेवर लूट लिए। इसके बाद तमंचे की नोक पर तिजोरी खुलवाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाद में भागते समय चेतन और उसके भाई शिवकुमार ने बदमाशों का पीछा करना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
जिसमें एक गोली शिवकुमार को लगी और वह वहीं पर गिर गया। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में पूरी घटना एक साथ नजर आ रही है। पुलिस ने भी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।