फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weighing operations begin at Jagadhri grain market; wait continues at 12 other markets

Yamuna Nagar News: जगाधरी अनाज मंडी में शुरू हुई तौलाई, 12 अन्य मंडियों में इंतजार

Fri, 25 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Weighing operations begin at Jagadhri grain market; wait continues at 12 other markets
जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में वीरवार से धान की सरकारी तौलाई के पहले दिन 13 में से केवल जगाधरी में ही धान तौला गया। यहां किसानों के ऑफलाइन गेट पास काटकर धान की तौलाई की गई। बाकी 12 मंडियों में तौलाई का काम शुरू नहीं हो सका।
तौलाई शुरू होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडियों में पहुंचे, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। जगाधरी अनाज मंडी में वीरवार तक करीब 10 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका था। वहीं प्रतापनगर मंडी में करीब दो हजार क्विंटल धान पहुंचा। अन्य मंडियों में भी किसान फसल लेकर पहुंचे, लेकिन तौलाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंडी सचिवों का कहना है कि उन्हें अभी तौलाई शुरू करने के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। जिन मंडियों में धान की तौलाई हुई, वहां फसल को सुखाया जा रहा है। इसके बाद धान को बोरियों में भरकर आढ़तियों के पास रखा जा रहा है। खरीद शुरू होने के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शुक्रवार को भी अन्य मंडियों में खरीद शुरू होगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगपुर से दो ट्रॉलियों में धान लेकर जगाधरी मंडी पहुंचे किसान प्रदीप ने बताया कि वह दोपहर से मंडी में मौजूद हैं। खेतों में धान पक कर तैयार है, लेकिन मंडियों में पूरी व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से जल्द धान की खरीद शुरू कराने की मांग की।
फतेहगढ़ से धान लेकर पहुंचे किसान अमृतलाल ने बताया कि वह सुबह से ट्रॉली लेकर मंडी में खड़े हैं। खरीद शुरू नहीं होने के कारण धान आढ़ती के पास रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद ही धान का सत्यापन होगा और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान मुनीष कांबोज ने बताया कि फिलहाल ऑफलाइन गेट पास काटकर किसानों के धान की तौलाई की जा रही है। खरीद शुरू होने के बाद ऑनलाइन गेट पास काटे जाएंगे।

अनाज मंडी जगाधरी में धान आना शुरू हो गया है। फिलहाल धान मंडियों में आढ़तियों के पास ही रखा जा रहा है। खरीद शुरू होने के बाद इसके ऑनलाइन गेट पास काटे जाएंगे। - मोहित बेरी, सचिव, मार्केट कमेटी जगाधरी।

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed