Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Boat carrying personnel capsizes in the Yamuna during flood relief training at Hathnikund Barrage in Yamunanagar; one jawan missing.
{"_id":"6a96e2197b908023d409cace","slug":"video-boat-carrying-personnel-capsizes-in-the-yamuna-during-flood-relief-training-at-hathnikund-barrage-in-yamunanagar-one-jawan-missing-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: हथिनीकुंड बैराज पर बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान यमुना में पलटी जवानों की नाव, एक जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: हथिनीकुंड बैराज पर बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान यमुना में पलटी जवानों की नाव, एक जवान लापता
हथिनीकुंड बैराज पर मंगलवार देर शाम बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की नाव यमुना नदी में पलट गई। नाव में कई जवान सवार थे। हादसे के बाद तीन जवान तो किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन एक जवान के नदी में बहने की आशंका है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और नदी में लापता जवानों की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार अंबाला से पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हेलिकॉप्टर के माध्यम से हथिनीकुंड बैराज पहुंचे थे।
यहां यमुना नदी में बाढ़ से बचाव और राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मंगलवार देर शाम जवान नाव के जरिए नदी में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नाव नदी के बीच में अचानक बंद हो गई। नाव के बंद होने के बाद बैराज के गेटों से यमुना नदी में छोड़े जा रहे पानी के तेज बहाव ने नाव को अपनी ओर खींच लिया। पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई।
नाव पर सवार तीन जवानों के किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। एक अन्य जवान फिलहाल लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गया। नदी में लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
अक्सर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के मिर्जापुर और बादशाही बाग के आसपास से सेना व पैरामिलिट्री के जवान समय-समय पर आपदा प्रबंधन और बाढ़ राहत से जुड़े प्रशिक्षण के लिए हथिनीकुंड बैराज आते हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण के लिए आए जवान अंबाला से पैरामिलिट्री फोर्स के बताए जा रहे हैं।
थाना प्रतापनगर के एसएचओ रोहताश ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर नाव पलटने की सूचना मिली है। वह मौके पर जा रहे है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।