{"_id":"6aa3baaa33163dd08209f88e","slug":"video-bank-employees-protest-in-yamunanagar-demanding-a-five-day-banking-week-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, यमुनानगर की ओर से बैंक ऑफ इंडिया, वर्कशॉप रोड के सामने धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
धरने में जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों और बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। कई बार संबंधित स्तर पर मांगों को उठाए जाने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसी के विरोध में एक दिवसीय बैंकिंग हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया।
हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन के सचिव गुरनाम सिंह, अध्यक्ष हरदीप सिंह, चेयरमैन राम शरण और उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए।
प्रदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा से रमेश चौधरी, भारतीय स्टेट बैंक से करम चंद, वीरेंद्र धीमान, रणबीर सिंह, सुमित, सचिन, नरेंद्र, लक्ष्य और सुशील समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
28 सितंबर से फिर तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 28 सितंबर 2026 से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भी नोटिस दिया जा चुका है।
कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन समेत सभी लंबित मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।