फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children festival adorned with melody, rhythm, and colors students showcase their talent

Yamuna Nagar News: सुर, ताल और रंगों से सजा बाल महोत्सव, छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Children festival adorned with melody, rhythm, and colors students showcase their talent
बाल मोहत्सव की प्रतिभा के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसी ने सुरों से मन मोहा तो किसी ने नृत्य की लय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने स्केचिंग में कल्पनाओं को रंगों और रेखाओं से उकेरा तो किसी ने भाषण के जरिये अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में चल रहे जिलास्तरीय बाल महोत्सव में छठे दिन भी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना।
चौथे समूह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला, अभिव्यक्ति और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से चल रही बाल महोत्सव में एकल नृत्य, एकल गायन, एकल शास्त्रीय नृत्य, भाषण, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी रचाओ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से निर्णायकों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

किसी ने गायन के माध्यम से संगीत के प्रति अपनी रुचि दिखाई तो किसी ने नृत्य में तालमेल और भाव-भंगिमाओं से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, स्केचिंग और पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच को उकेरा। भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने तैयारी, ज्ञान और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है। उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनकी कला, ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना है। प्रतियोगिताओं में शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया सहित शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

बाल मोहत्सव की प्रतिभा के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल मोहत्सव की प्रतिभा के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल मोहत्सव की प्रतिभा के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल मोहत्सव की प्रतिभा के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed