Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 companies provided employment opportunities to 58 students

Sonipat News: 14 कंपनियों ने 58 विद्यार्थियों को दिया रोजगार का अवसर

Fri, 13 Nov 2026 08:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
14 companies provided employment opportunities to 58 students
फोटाे : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लगे रोजगार मेले के दौरान साक्ष
- समग्र शिक्षा के तहत मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लगाया गया रोजगार मेला
विज्ञापन

- 12वीं के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर कंपनियों ने किया चयन, पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार से जुड़ने का मिलेगा मौका
फोटाे 33: सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लगे रोजगार मेले के दौरान साक्षात्कार देती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। समग्र शिक्षा के तहत शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 12वीं कक्षा के 134 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सोनीपत, कुंडली और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से 58 विद्यार्थियों का चयन किया।
मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की योग्यता, रुचि और प्राथमिकता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) कृष्णा खत्री ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की यह पहल युवाओं को कम उम्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक है।
विज्ञापन

सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) अमित भनवाला ने बताया कि रोजगार मेला में 48 वोकेशनल शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। संचालन डॉ. मोनिका दहिया ने किया। इस दौरान एपीसी डॉ. अत्तर सिंह, विद्यालय प्राचार्य संजीव कुमार दहिया, जिला टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सागर, रणजीत कुंडू, अनिल सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जाखौली स्कूल की आठ छात्राओं का चयन
एनएसक्यूएफ रोजगार मेले में गांव जाखौली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठ छात्राएं चयनित हुईं। इनमें पांच छात्राओं का चयन रिलायंस स्मार्ट और तीन का डोमिनोज में चयन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजीत कुमारी और रिटेल शिक्षिका रेखा गौतम ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed