Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 incidents of crop residue burning in fields; fines imposed in only 3 cases

Sonipat News: खेतों में फसल अवशेष जलाने की 6 घटनाएं, जुर्माना केवल तीन पर

Sat, 14 Nov 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
6 incidents of crop residue burning in fields; fines imposed in only 3 cases
-कृषि अधिकारियों को मौके पर नहीं मिले फसल अवशेष जलाने के प्रमाण
विज्ञापन

-जुर्माना से बचने के लिए किसान अवशेष जलाने के बाद खेत की कर देते है कई बार जुताई
फोटो 8
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोहाना। कृषि विभाग के अधिकारियों को उपमंडल के खेतों में फसल अवशेष जलाने की 6 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से जुर्माना केवल तीन किसानों पर ही लगा है। अन्य लोकेशन पर मौके का निरीक्षण करने गए अधिकारियों को फसल अवशेष जलने के प्रमाण नहीं मिले। बताया जा रहा है कि जुर्माना से बचने के लिए किसान फसल अवशेष जलाने के बाद खेत की कई बार जुताई कर देते हैं।
सरकार ने खेतों में फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद भी किसान धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं। कृषि अधिकारियों को क्षेत्र के कई गांवों के खेत में फसल अवशेषों में आग लगाने की सैटेलाइट लोकेशन मिली हैं। सैटेलाइट से लोकेशन मिलने के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को लोकेशन पर जांच के लिए भेजा, हालांकि तीन लोकेशन पर अवशेषों में आग लगाने के प्रमाण नहीं मिले, जिसके चलते किसान पर जुर्माना नहीं किया जा सका। अधिकारियों का तर्क है कि किसानों ने अवशेषों को जलाने के बाद खेत की कई बार जुताई कर दी, जिसके कारण अधिकारियों को जले हुए अवशेष नहीं मिले।
विज्ञापन

फसल अवशेषों की करवाई जुताई
कृषि अधिकारियों ने शुक्रवार को निजामपुर गांव के खेतों का निरीक्षण किया। एसीडीओ डॉ. संदीप फौगाट, डॉ. संजीत मलिक, एटीएम कृष्ण खासा ने किसान बलकार के खेत में अपनी निगरानी में फसल अवशेषों की जुताई करवाकर गेहूं की बिजाई करवाई। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों की जुताई करने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अवशेष नहीं जलाने के लिए किया जा रहा है जागरूक
उपमंडल में 6 लोकेशन पर आग लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। तीन लोकेशन पर फसल अवशेष जलाने के प्रमाण नहीं मिले। इसके साथ ही किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed