Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The opposition will take to the streets on October 8 against vote theft and the SIR; Kumari Selja will lead the protest.
{"_id":"6ac4f08ef6291cbca809fdc8","slug":"video-the-opposition-will-take-to-the-streets-on-october-8-against-vote-theft-and-the-sir-kumari-selja-will-lead-the-protest-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ 8 अक्तूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष, कुमारी सैलजा करेंगी नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ 8 अक्तूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष, कुमारी सैलजा करेंगी नेतृत्व
सोनीपत। चुनाव में वोट चोरी, सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग और एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ''इंडिया'' गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर 8 अक्तूबर को सड़कों पर उतरने जा रही है। गांधी चौक से लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला जाएगा, इसकी अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा करेंगी।
शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने मंगलवार को माॅडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव दहिया एवं माकपा नेता श्रद्धानंद सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमल दिवान ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों से यह साफ हुआ है कि निर्वाचन आयोग के भीतर ही चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
कमल दिवान ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ''इंडिया'' गठबंधन ने पूरे देश में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में वोटों में हेरफेर हुई है, जिसे राहुल गांधी ने भी तथ्यों के साथ उजागर किया है। भाजपा नेताओं की ओर से लगाए गए विदेशी एजेंडे और पुरानी बातों को तूल देने के आरोपों पर कमल दिवान ने कहा कि विपक्ष किसी हवा-हवाई बात पर नहीं, बल्कि पुख्ता तथ्यों के आधार पर सवाल कर रहा है। भाजपा इस मामले पर चुनाव आयोग का बचाव क्यों कर रही है, जबकि आयोग एक स्वायत्त संस्था है? जब-जब देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा आया है, कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, माकपा नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सत्येंद्र गिरी, तिलक राम, जसवंत दहिया, जयवीर राठी, ऋतुराज भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।