{"_id":"6b0c8041bc1cf1356b07fa10","slug":"133-students-received-mementos-and-certificates-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164723-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 133 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 133 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र मिले
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के ककरोई रोड पर आयोजित समारोह के दौरान मेयर राजीव जैन को स्मृति चिह्न भेंट करते डॉ
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित डॉ. आंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से रविवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेयर राजीव जैन ने न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ 133 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देकर देश को एक ऐसी व्यवस्था दी, जो सभी को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करती है।
मेयर ने संविधान में निहित आदर्शों को अपनाने और एक समान, शिक्षित एवं समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र, राजेश कटारिया, डॉ. प्रभात, सत्यवान, प्रहलाद, विकास, तिलक राज, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र भाटिया, रविंद्र कुमार भोला भी मौजूद रहे।