Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Dahiya Khap will impose a ban on dowry, substance abuse, and obscene songs; it has also raised its voice against nighttime weddings.

दहेज, नशे और अश्लील गानों पर रोक लगाएगी दहिया खाप, रात की शादियों के भी खिलाफ उठाई आवाज

Fri, 27 Nov 2026 07:39 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:39 PM IST
The Dahiya Khap will impose a ban on dowry, substance abuse, and obscene songs; it has also raised its voice against nighttime weddings.
सोनीपत। दहेज प्रथा, नशाखोरी, अश्लील गानों और दिखावे वाली सामाजिक परंपराओं के खिलाफ दहिया खाप ने सख्त रुख अपनाने का एलान किया है। खाप ने रात के बजाय दिन में विवाह करने, डीजे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम से परहेज करने तथा मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को बंद करने की अपील की है। सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए केवल समझाने और जुर्माना लगाने के बजाय जरूरत पड़ने पर सामाजिक बहिष्कार जैसे कदम उठाने का सुझाव भी दिया गया है। शुक्रवार को गांव सिसाना में खाप प्रधान जयपाल दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज सुधार से जुड़े इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही दहिया भवन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने और आगामी पंचायत को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रात के समय होने वाले विवाह समारोहों पर आपत्ति जताई गई। खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि रात की शादियों में तेज संगीत, नशे का सेवन और वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। देर रात तक समारोह चलने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में परिवारों को दिन में विवाह करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम के बजाय पारंपरिक बाजे को बढ़ावा दिया जाए, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों में मर्यादा बनी रहे। -ट्रैक्टरों के म्यूजिक सिस्टम और बुलेट के पटाखों पर जताई चिंता बैठक में ट्रैक्टरों पर तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम लगाने और बुलेट बाइक में बदलाव कर पटाखों जैसी आवाज निकालने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई गई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होती है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। वहीं, प्रदेशभर में अश्लील गाने बजाने के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने पर भी सहमति बनी। दहेज और मृत्यु भोज जैसी परंपराएं बंद करने की अपील खाप प्रतिनिधियों ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि विवाह के नाम पर बेटी के परिवार पर आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। इसी तरह मृत्यु भोज की परंपरा बंद करने पर भी जोर दिया गया। उनका सुझाव था कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर बड़े स्तर पर भोज आयोजित करने के बजाय केवल नजदीकी रिश्तेदारों के भोजन की व्यवस्था की जाए। इससे शोकाकुल परिवार पर अनावश्यक आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा। -नियम तोड़ने वालों पर सामाजिक बहिष्कार का सुझाव बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए केवल बैठकें करने और प्रस्ताव पारित करने से बदलाव नहीं आएगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। खाप के निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर नियम तोड़ने वालों के सामाजिक बहिष्कार जैसे सख्त कदम उठाने का सुझाव दिया गया। जयपाल दहिया ने कहा कि दहिया समाज को अपने फैसलों को 36 बिरादरी तक पहुंचाना चाहिए, ताकि सामाजिक सुधार की दिशा में व्यापक पहल हो सके। दहिया भवन के लिए जमीन तलाशने पर भी चर्चा बैठक में दहिया भवन के निर्माण की योजना पर भी मंथन किया गया। इसके लिए उपयुक्त जमीन तलाशने पर विचार हुआ, ताकि समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों और सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान मिल सके। इसके अलावा 6 दिसंबर को सिसाना स्थित दहिया खाप के चबूतरे पर प्रस्तावित पंचायत को लेकर भी चर्चा हुई। मौजूद प्रतिनिधियों ने उक्त पंचायत को निजी बताते हुए उसमें शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जयपाल दहिया को खाप के नियमों के अनुसार प्रधान बनाया गया था और वही खाप के प्रधान हैं। बैठक में राज सिंह दहिया, बीरबल, वेद सिंह, रमेश दहिया, नेतराम, रामकंवार, कुलदीप, जोगिंद्र, बलराज, प्रेम, जोगिंद्र मटिंडू, जयकिशन और महावीर सहित अनेक खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिद्धार्थनगर: औद्योगिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का 10 गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया विरोध

27 Nov 2026

केडीएमए क्रिकेट लीग: किदवई नगर साउथ मैदान पर रनों की बौछार, 30 रन की पेनल्टी ने बदला मैच का समीकरण

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक मेले में गति परिवार ने किया यज्ञ, भगवान वेंकटेश्वर के देवस्थान रथ में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

27 Nov 2026

कानपुर: कैसे तैयार होता है अखबार? दादा नगर स्थित अमर उजाला प्रेस पहुंचकर छात्राओं ने जानी बारीकियां

27 Nov 2026

बैतूल: यात्रियों के लिए सजा बना वोल्वो का सफर, पूरी रात ठंड में हाईवे पर तड़पते रहे लोग, कंपनी ने नहीं ली सुध

27 Nov 2026
विज्ञापन

कुशीनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

27 Nov 2026

जयंत का मुस्लिम कार्ड, भाजपा की बढ़ेगी टेंशन? रालोद ने बदली रणनीति!

27 Nov 2026
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की महारैली, एसीपी बहाली समेत मांगों को लेकर सचिवालय कूच

27 Nov 2026

दर्जी दीदा की धुन पर महापौर आरती भंडारी ने पति संग लगाए ठुमके, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह

27 Nov 2026

गोरखपुर: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया प्रदर्शन

27 Nov 2026

मेघालय से जल और वन संरक्षण के गुर सीख रहा उत्तराखंड, चम्पावत की समितियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

27 Nov 2026

गोरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज की एथलेटिक प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

27 Nov 2026

टिहरी की नई एसएसपी सरिता डोबाल ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करी पर कार्रवाई होगी प्राथमिकता

27 Nov 2026

इरी में सेहतमंद खेती बचाने की पहल, लोगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

27 Nov 2026

वाराणसी में सेहतमंद खेती का विशेष प्रशिक्षण, सैकड़ों लोगों को मिला ज्ञान

27 Nov 2026

गोरखपुर: प्रेस क्लब में अशोक गुप्ता की पुस्तक ‘जीद की जिद्द’ का विमोचन

27 Nov 2026

पाकिस्तान गए सिख जत्थे में शामिल विक्रमजीत के लापता होने की खबर का बेटे ने किया खंडन

27 Nov 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करने का एलान

27 Nov 2026

लोकनृत्यों के जरिए बच्चों ने दिखाई देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

27 Nov 2026

लाल बीट कूड़ा निस्तारण प्लांट के बाहर महीनों से जारी धरने पर पहुंची पुलिस फोर्स

27 Nov 2026

VIDEO: नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए जनजागरूकता जरूरी: राज भूषण चौधरी

27 Nov 2026

गोरखरपुर: अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हुई निशुल्क जांच

27 Nov 2026

नोएडा: सुपरनोवा प्रोजेक्ट के फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, खरीदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

27 Nov 2026

VIDEO: सावित्री ने बनाया सबसे बेहतरीन भोजन, मीरा देवी को दूसरा और रानी को तीसरा स्थान मिला

27 Nov 2026

देवरिया: स्कूल वैन से टकराकर गड्ढे में पलटा बालू लदा ट्रक

27 Nov 2026

भिवानी में हवा में प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन मशीन से किया छिड़काव

27 Nov 2026

Video: लखनऊ में इन्नोरेल अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में पहुंचे लोग

27 Nov 2026

Video: सैयद मोदी बैडमिंटन, क्वार्टर फाइनल में तुषार सुवीर की बढ़त

27 Nov 2026

सेक्टर-12 लघु सचिवालय में कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन, 'वोट संरक्षण' और लंबित मांगों को लेकर उठाई आवाज

27 Nov 2026

ऐतिहासिक किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर निकाला किसान मार्च

27 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed