Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Striking employees in Sonipat registered their protest by shaving their heads and staged a demonstration by smashing earthen pots.
{"_id":"6a9aaa3adfdb24d64a0e4299","slug":"video-striking-employees-in-sonipat-registered-their-protest-by-shaving-their-heads-and-staged-a-demonstration-by-smashing-earthen-pots-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत हड़ताली कर्मचारियों ने मुंडन करा जताया विरोध, मटके फोड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत हड़ताली कर्मचारियों ने मुंडन करा जताया विरोध, मटके फोड़ किया प्रदर्शन
सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर डटे रहे। नगर निगम कार्यालय के गेट पर हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पांच कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। उसके बाद कर्मचारियों ने मटके फोड़ प्रदर्शन किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि निगम प्रशासन पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठवाकर हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही विरोध करने वाले कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल में भिजवाया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार 13 मई को हुए समझौते के दौरान मानी गई मांगों को पूरा करें। साथ ही जेल भेजे गए कर्मियों रिहा किया जाए और निलंबित किए गए कर्मियों की वापस ड्यूटी पर लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।