Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Plots not received even two decades after paying ₹77.50 lakh; elderly woman recounts ordeal with builder.
{"_id":"6ac511e49ca5baee160f574e","slug":"video-sonipat-plots-not-received-even-two-decades-after-paying-rs7750-lakh-elderly-woman-recounts-ordeal-with-builder-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 77.50 लाख देने के दो दशक बाद भी नहीं मिले प्लाट, बुजुर्ग महिला ने सुनाई बिल्डर की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 77.50 लाख देने के दो दशक बाद भी नहीं मिले प्लाट, बुजुर्ग महिला ने सुनाई बिल्डर की दास्तान
सोनीपत। लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 16 शिकायतों की सुनवाई की। जिसमें सात का मौके पर निपटारा किया गया। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री के समक्ष सेक्टर-16 स्थित रंगोली बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला प्रमुखता से उठा। टीडीआई ग्रीन सोसाइटी, सेक्टर-16 निवासी 86 वर्षीय सत्यादेवी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 250-250 वर्ग गज के दो प्लाट खरीदने के लिए मार्च 2006 में बिल्डर को 77.50 लाख रुपये का भुगतान किया था, लेकिन अब तक उन्हें प्लाट आवंटित नहीं किए गए। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने पुलिस और डीटीपी को मामले में कार्रवाई करने व तहसीलदार कीर्ति को रंगोली बिल्डटेक की संबंधित सोसाइटी की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से शिकायतों के निपटारे में देरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गांव जुआं में मंदिर के रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री ने बीडीपीओ को फटकार लगाई और एक सप्ताह में रास्ता साफ करवाने के निर्देश दिए। खान कॉलोनी (स्वतंत्र नगर) में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एचएसवीपी अधिकारी को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारी को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।