{"_id":"6aa2d2d0bc25851939007a32","slug":"video-sonipat-only-son-takes-his-own-life-under-debt-pressure-body-found-hanging-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कर्ज के दबाव में इकलौते बेटे ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कर्ज के दबाव में इकलौते बेटे ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव
सोनीपत। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। आरोप है कि युवक हिमांशु कर्ज और फाइनेंसरों के कथित दबाव में थे। उनकी मां नीतू का आरोप है कि शुक्रवार सुबह से ही हिमांशु 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह कह रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे दोबारा कुछ लोग अपने साथ ले जाएंगे। दोपहर में वह अपने कमरे में गया और बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में हिमांशु (24) अपनी मां नीतू के साथ में रहते थे। उनके पिता हरबंस की करीब दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद हिमांशु को पब्लिक हेल्थ विभाग में चौकीदार की नौकरी मिली थी। परिजन के अनुसार 20 सितंबर को उनका जन्मदिन था और इसी दिन उनकी नौकरी के भी दो वर्ष पूरे होने थे। मां नीतू के अनुसार पिता की मौत के बाद हिमांशु नशे की गिरफ्त में आ गया था। इसी के चलते उस पर कर्ज बढ़ता गया। मां का आरोप है कि एक फाइनेंसर ने उससे 40 हजार रुपये तुरंत देने का दबाव बनाया था।
नीतू के मुताबिक एक दिन पहले हिमांशु को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे और वीरवार तक पैसे देने की बात कहकर छोड़ दिया था। घर पहुंचने के बाद उसने बताया था कि दो युवक उसे उठाकर ले गए थे। मां का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर पैतृक घर पर कब्जा करने की धमकी भी दी जा रही थी। मां ने बताया कि वह बेटे का करीब 3 से 4 लाख रुपये कर्ज चुका चुकी थी। कुछ लोगों पर मोटा ब्याज लेने और पैसे नहीं देने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। नीतू का कहना था कि हिमांशु ही उनका सहारा था। उनकी बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं।
प्रविंद्र, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।