फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Farmers protest over compensation for Power Grid's high-tension line

सोनीपत: पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के मुआवजे को लेकर किसानों का हल्ला बोल

Tue, 15 Sep 2026 09:42 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:42 PM IST
Sonipat: Farmers protest over compensation for Power Grid's high-tension line
सोनीपत। पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के लिए जमीन के मुआवजे समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। छह गांवों के सैकड़ों किसान छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित हुए और मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रशासन की ओर से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर किसान मुख्य प्रवेश द्वार पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक उपायुक्त नेहा सिंह से मिलने की मांग करते रहे। उपायुक्त रोहतक मंडल आयुक्त की बैठक में गई थी। वहां से शाम को लौटने पर उपायुक्त ने किसानों से उनका ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में किसान पहुंचे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आंवली, बिलबिलान, भैंसवाल, गुहणा, मोहाना और जाजी गांवों की जमीन से 400 केवी की हाईटेंशन लाइन सिवानी से जाजी तक जा रही है। किसानों के अनुसार, इसके लिए करीब 80 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा निर्धारित किया गया है, जबकि क्षेत्र में जमीन के बढ़ते मूल्य को देखते हुए उन्हें पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के मुआवजे को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक हो चुकी है। बैठक में किसानों की 10 मांगों पर चर्चा हुई थी और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। किसानों ने अधिकारियों से सवाल किया कि यदि ऊपर से आदेश पहुंच चुके हैं तो अब तक उन पर कितनी कार्रवाई हुई है। धान खरीद और ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ का मुद्दा भी उठाया किसानों ने पीआर धान की खरीद जल्द शुरू करने और एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। किसान नेता अभिमन्यु कोहड़ ने कहा कि खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीद करने वाले सेलर कई बार किसानों को अलग-अलग कारणों से परेशान करते हैं। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो। किसानों ने ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल दोबारा खोलने की मांग भी की, ताकि जिन किसानों का फसल पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे पंजीकरण करा सकें। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के तेजी से विस्तार को देखते हुए कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग की गई, जिससे जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। 7 जून से गुहणा में चल रहा धरना किसानों ने बताया कि पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के मुआवजे के विरोध में सात जून से गांव गुहणा में लगातार धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मुआवजा बढ़ाने समेत अन्य मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। इस दौरान बेदी दहिया, युद्धविंद्र महला, शक्ति दहिया, राजबीर लोहचब, सतपाल काजला, कैप्टन बिजेंद्र दहिया, दिलबाग, दशरथ मलिक, संदीप गहलावत, देवेंद्र गहलावत, राजसिंह मलिक, राजसिंह दहिया, प्रवीण दहिया, इंद्रजीत राणा, वीरेंद्र खोखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: नशे की रोकथाम के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में हुआ एंटी ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम

15 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर में 13 लोगों को काटने वाला लावारिस कुत्ते को पकड़ा, वन विभाग के पिंजरे में रखा

15 Sep 2026

कुल्लू: विजेता बनने के लिए मैदान में दमखम दिखाएंगे 351 खिलाड़ी

15 Sep 2026

VIDEO: पीएलआई को समाप्त कर बनाएं मानदेय का हिस्सा, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने उठाई मांगें

15 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: गणेश चतुर्थी पर शहर में सजे पंडाल, विराजे गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे

15 Sep 2026
विज्ञापन

सीसीटीएनएस प्रशिक्षण पूरा, 14 आरक्षियों को मिला प्रशस्ति पत्र

15 Sep 2026

जनता इंटर कॉलेज में ओपन जिम का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद

15 Sep 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, अंबाला से बुलाई गई गोताखोरों की टीम भी नहीं कर पाई तलाश

15 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता मजबूत करने का आरोप, अयोध्या में नेहा बोरा

15 Sep 2026

ऊना: चुरुडू में हुई भाजपा लोअर मंडल की बैठक, पीएम का जन्मदिवस पर आशीर्वाद दीपक जलाने का निर्णय

15 Sep 2026

चमोली: नंदा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का समापन, लोक गायक दर्शन फस्वार्ण के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

15 Sep 2026

Video: कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चारबाग से स्पेशल ट्रेन रवाना

15 Sep 2026

VIDEO: कैंसर पीड़ित प्रेमिका को बचाने की चाह में बना अपराध, नीट क्वालीफाई युवक बना चोर, इलाज पर लुटाए 80 लाख

15 Sep 2026

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर अमित शाह की मौजूदगी में छह राज्यों के सीएम ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

15 Sep 2026

Amritsar: ड्रग तस्कर रानी का घर ध्वस्त, पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

VIDEO: भदार खुर्द में 24.13 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, विधायक अभय सिंह ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

15 Sep 2026

कपूरथला में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी से पकड़े गए दो आरोपी

मंडी: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश

15 Sep 2026

यमुनानगर: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर लोगों ने जताया रोष, कभी स्टाफ तो कभी कंप्यूटर खराब होने का दिया जा रहा हवाला

15 Sep 2026

पठानकोट में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के घर के सामने लगाया धरना

2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मानदेय में जोड़ने की मांग

15 Sep 2026

श्मशान घाट की जमीन पर विवाह भवन का विरोध, ग्रामीणों में उबाल

15 Sep 2026

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

15 Sep 2026

सूर्यकुंड धाम में विष्णु महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

15 Sep 2026

बागेश्वर नाथ मंदिर में गणेश प्रतिमा का पट खुला, पूजन शुरू

15 Sep 2026

सड़क निर्माण से लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे समेत सैकड़ों फंसे

15 Sep 2026

एक माह बाद भी युवक की हत्या का खुलासा नहीं, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग

15 Sep 2026

बिजनौर के चांदपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने की चोरी, आठ लाख का नुकसान

15 Sep 2026

महेंद्रगढ़: श्रम कल्याण बोर्ड चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कनीना में 20 गांवों के समाज के लोगों के साथ की बैठक, भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह में पहुंचने का जांगिड़ समाज को दिया निमंत्रण

बिजनौर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी, गंगा में पेड़ से बंधा मिला पत्नी का शव; पति फंदे पर लटका मिला

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed