फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Army soldier Sandeep, a resident of Gannaur, Sonipat, dies of a heart attack.

सोनीपत: गन्नौर निवासी सेना के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, दिल्ली में इंटेलिजेंस यूनिट में थे तैनात

Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
सार

संदीप करीब 24 वर्ष से सेना में सेवाएं दे रहे थे। वह दिल्ली में इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
Army soldier Sandeep, a resident of Gannaur, Sonipat, dies of a heart attack.
संदीप (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेना की इंटेलिजेंस इकाई में तैनात गन्नौर के गांव शेखपुरा निवासी 44 वर्षीय संदीप की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें  तुरंत आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


24 वर्ष से इंटेलिजेंस यूनिट में थे

संदीप करीब 24 वर्ष से सेना में सेवाएं दे रहे थे। वह दिल्ली में इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
संदीप के पिता जगदीश भी सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। इस तरह परिवार की दूसरी पीढ़ी भी सेना में देशसेवा के लिए समर्पित रही। संदीप के दो बेटे हैं। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मूल रूप से गांव शेखपुरा के रहने वाले थे। हालांकि, कई वर्षों से वह गढ़ी झंझारा रोड पर घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने संदीप के निधन पर गहरा दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed