Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Farmers' indefinite sit-in at Guhana continued for the 95th day; farmers rejected the PowerGrid proposal, stating that the incorrect valuation must be cancelled first.
{"_id":"6aa56d31654e4e1f6000229e","slug":"video-sonipat-farmers-indefinite-sit-in-at-guhana-continued-for-the-95th-day-farmers-rejected-the-powergrid-proposal-stating-that-the-incorrect-valuation-must-be-cancelled-first-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गुहणा में 95वें दिन भी जारी रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, पावरग्रिड के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकराया, बोले- पहले गलत वैल्यू रद्द करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गुहणा में 95वें दिन भी जारी रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, पावरग्रिड के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकराया, बोले- पहले गलत वैल्यू रद्द करो
जाजी से सिवानी तक बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुहणा गांव में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 95वें दिन भी जारी रहा। पावरग्रिड के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के सामने कुछ प्रस्ताव रखे, लेकिन धरना कमेटी ने इन्हें स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि सबसे पहले जमीन की गलत आंकी गई वैल्यू को रद्द किया जाए, इसके बाद अन्य प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
किसान रामकुंवार राणा, विकास राणा, शक्ति दहिया, रणबीर सिंह का कहना है कि जाजी, मोहाना, गुहणा, भैंसवाल, बिलबिलान और आंवली सहित प्रभावित गांवों के किसानों की जमीन के मूल्यांकन में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि की जो कीमत तय की गई है, वह उन्हें मिलने वाले उचित मुआवजे से काफी कम है। प्रशासन की ओर से धरना समाप्त होने के बाद कीमत बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन किसानों का कहना है कि मौजूदा प्रस्ताव अभी भी स्वीकार योग्य नहीं है।
15 सितंबर को डीसी को देंगे सामूहिक ज्ञापन
किसानों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के अलावा मंत्रियों, मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल तक भी मांग पहुंचा चुके हैं। अब प्रभावित किसानों ने 15 सितंबर को उपायुक्त नेहा सिंह को सामूहिक ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। इसमें जिले में विभिन्न बिजली लाइनों से प्रभावित किसानों की मांगों को रखा जाएगा। साथ ही सरकार या उच्च अधिकारियों की ओर से योजना में कोई बदलाव अथवा सुधार किया गया है तो उसका जवाब भी मांगा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।