{"_id":"6aa710923b10163a6e09f5a1","slug":"priority-will-be-given-to-resolving-bar-related-issues-mohindra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160453-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार की समस्याओं के समाधान को देंगे प्राथमिकता : मोहिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार की समस्याओं के समाधान को देंगे प्राथमिकता : मोहिंद्र
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान अधिवक्ता मोहिंद्र सैनी क
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान अधिवक्ता मोहिंद्र सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नवनिर्वाचित प्रधान ने सेक्टर-15 स्थित हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बड़ौली ने जिला बार एसोसिएशन का प्रधान चुने जाने पर मोहिंद्र सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और बार एसोसिएशन की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
मोहिंद्र सैनी ने कहा कि बार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग, चैंबर की कमी और सफाई व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बार परिसर में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। संवाद