Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Employees stage a sit-in at Deenbandhu Chhotu Ram University over pending demands; Vice-Chancellor accused of stalling on the issues.
{"_id":"6aba86725fc5c13fca0f057d","slug":"video-sonipat-employees-stage-a-sit-in-at-deenbandhu-chhotu-ram-university-over-pending-demands-vice-chancellor-accused-of-stalling-on-the-issues-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: लंबित मांगों को लेकर दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना, कुलपति पर मांगें टालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: लंबित मांगों को लेकर दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना, कुलपति पर मांगें टालने का आरोप
सोनीपत। लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कर्मचारियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर आयोजित धरने में कर्मचारियों ने मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुलपति अपने एक्सटेंशन पीरियड का हवाला देकर कर्मचारियों की मांगों को टाल रहे हैं, जबकि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और नई समितियों के गठन जैसे कार्यों में देरी नहीं की जा रही।
सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के लिए वन स्टेप डाउन के 18 आवास खाली पड़े हैं। पात्र कर्मचारियों को आवास आवंटित करने की फाइल एक महीने से अधिक समय से लंबित है। इसके अलावा कई कर्मचारियों को वर्षों से एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की इन मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
एक्सटेंशन और वेतन भुगतान को लेकर भी चिंता
यूनियन प्रधान ने कहा कि सरकार ने एचकेआरएनएल कर्मचारियों की एक्सटेंशन अवधि एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक बढ़ाई है। डीसी रेट कर्मचारियों की अवधि भी अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की एक्सटेंशन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इससे 30 सितंबर के बाद अटेंडेंस शीट डाउनलोड होने और वेतन भुगतान में बाधा आने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि डीसी रेट कर्मचारियों की एक्सटेंशन भी समय पर जारी नहीं की जाती, जिससे वेतन भुगतान और सेवा निरंतरता को लेकर परेशानी होती है। यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने और कर्मचारियों की एक्सटेंशन प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।