Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Protesters blocked Gohana Road over the failure to make arrests; 398 employees and farmer leaders courted arrest.
{"_id":"6a79e358e63e4cbfda0bcf1c","slug":"video-protesters-blocked-gohana-road-over-the-failure-to-make-arrests-398-employees-and-farmer-leaders-courted-arrest-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गिरफ्तारियां नहीं लेने पर प्रदर्शनकारियों ने गोहाना रोड किया जाम, 398 कर्मचारियों-किसान नेताओं ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गिरफ्तारियां नहीं लेने पर प्रदर्शनकारियों ने गोहाना रोड किया जाम, 398 कर्मचारियों-किसान नेताओं ने दी गिरफ्तारी
सोनीपत। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन के तहत कर्मचारियों व किसान नेताओं ने शहर में जुलूस निकाला। लघु सचिवालय में प्रशासन की ओर से कर्मचारियों व किसान नेताओं की गिरफ्तारी के लिए बसों का प्रबंध नहीं किया था। मौके पर गिरफ्तारियां नहीं लेने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन के सामने गोहाना रोड जाम 20 मिनट तक कर दिया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार कीर्ति मौके पर पहुंचीं। 398 कर्मचारियों व किसान नेताओं ने वापस छोटूराम धर्मशाला में आकर गिरफ्तारी दी। इनमें 247 महिलाएं व 151 पुरुष शामिल रहे। ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील का देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और यह आम जनता के हितों के भी खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि सरकार चार लेबर कोड लागू कर संघर्षों के माध्यम से हासिल किए गए श्रम कानूनों को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।