Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, the Chairman of the Bureau of Public Enterprises and the Mayor conducted a cleanliness drive and paid tribute to great personalities.
{"_id":"6abf7d379efc0af7d6091847","slug":"video-in-sonipat-the-chairman-of-the-bureau-of-public-enterprises-and-the-mayor-conducted-a-cleanliness-drive-and-paid-tribute-to-great-personalities-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व मेयर ने चलाया स्वच्छता अभियान, महापुरुषों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व मेयर ने चलाया स्वच्छता अभियान, महापुरुषों को किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन ने गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने श्रमदान करके नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर चेयरमैन माेहनलाल बड़ौली और मेयर राजीव जैन ने स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मेयर ने गांधी चौक से विश्वकर्मा चौक होते हुए फ्लाईओवर तक स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
मेयर ने आठ मरला स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सोनीपत के लिए जनभागीदारी जरूरी है। नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। इस दौरान महामंत्री तरुण देवीदास, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सुनीता, जिला स्वतंत्रता सेनानी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।