{"_id":"6ac01e60fd5b589fdc015f1d","slug":"two-accused-arrested-while-transporting-2304-quarters-of-illicit-liquor-to-gujarat-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161637-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 2304 पव्वे अवैध शराब गुजरात ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 2304 पव्वे अवैध शराब गुजरात ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व बरामद शराब से भरी कार। स्
खरखौदा। क्राइम यूनिट खरखौदा ने नेशनल हाईवे-334बी पर गांव रोहणा के पास एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव पिपली और श्रवण गांव चंपाबेरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब के 2304 पव्वे किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ से शराब लेकर गुजरात जा रहे थे। दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक कार में अवैध शराब लेकर गुजरात जा रहे हैं और रोहणा के पास हाईवे पर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आबकारी निरीक्षक सोमबीर को मौके पर बुलाया वाहन की घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
18 प्लास्टिक कट्टों में रखी थी शराब
आबकारी निरीक्षक की निगरानी में कार की तलाशी ली गई। इस दौरान 18 प्लास्टिक कट्टों में रखे चार्ली रिजर्व व्हिस्की के 2304 पाव बरामद हुए। पुलिस ने शराब के नमूने भी मौके पर लिए। बोतलों पर ‘केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था। बोतलों पर बैच नंबर 01 अगस्त 2026 दर्ज था।
विज्ञापन
कार से गुजरात नंबर की चार नंबर प्लेट बरामद
तलाशी के दौरान कार के सनरूफ कवर में गुजरात के अलग-अलग नंबरों वाली चार नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। नंबर प्लेटों के संबंध में पूछताछ करने पर भी वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने शराब, नंबर प्लेट और कार को कब्जे में ले लिया है।
तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
खरखौदा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक वीरपाल को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शराब किससे खरीदी थी और इसे गुजरात में किसे पहुंचाना था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शराब तस्करी में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। बरामद नंबर प्लेटों और वाहन के संबंध में भी जांच की जा रही है। अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा।
इंस्पेक्टर पवन कुमार, प्रभारी क्राइम यूनिट खरखौदा