फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A charging station with a capacity for 50 e-buses will be built at Jat Joshi.

Sonipat News: जाट जोशी में बनेगा 50 ई-बसों की क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन

Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A charging station with a capacity for 50 e-buses will be built at Jat Joshi.
फोटो: सोनीपत के जाट जोशी के पास ई-बसों की वर्कशाॅप के निर्माण में जुटा बुलडोजर। स्रोत: रोडवेज
सोनीपत। ई-बसों के संचालन को गति देने के लिए परिवहन विभाग ने जाट जोशी में निर्माणाधीन नए बस अड्डा परिसर में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस केंद्र पर एक साथ 50 ई-बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी। इससे आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोनीपत बस डिपो में शुरुआत में पांच ई-बसें शामिल की गई थीं। इनके लिए मुरथल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चार्जिंग की व्यवस्था की गई थी। यहां तीन चार्जिंग बिंदु बनाए गए थे। इसके बाद डिपो में 10 और ई-बसें शामिल हो गईं, लेकिन चार्जिंग व्यवस्था की क्षमता नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

इसका असर बसों के संचालन पर पड़ा और वर्तमान में तीन में से केवल एक चार्जिंग बिंदु पर ही बसों को चार्ज किया जा रहा है। क्षमता कम होने के कारण सभी ई-बसों को समय पर चार्ज बड़ी चुनौती है। बसों के नियमित संचालन के लिए कुछ बसों को दिल्ली और पानीपत में भी चार्जिंग के लिए भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों चार्जिंग बिंदुओं को सक्रिय करने के लिए परिवहन विभाग ने मुरथल में 12 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इसी दौरान जाट जोशी में नया चार्जिंग केंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई। इसके बाद मुरथल में ट्रांसफार्मर लगाने का काम रोक दिया गया।
ढाई एकड़ में बनेगा नया चार्जिंग केंद्र
विभाग से मंजूरी मिलने के बाद जाट जोशी में करीब ढाई एकड़ भूमि पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। भूमि की निशानदेही पूरी होने के बाद संबंधित कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया। नए केंद्र में करीब 50 ई-बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। इससे भविष्य में डिपो में ई-बसों की संख्या बढ़ने पर भी चार्जिंग व्यवस्था पर दबाव कम होगा।
10 और बसें मिलने की उम्मीद
सोनीपत बस डिपो में वर्तमान में 15 ई-बसें शामिल हैं। इनका संचालन पांच मार्गों पर किया जा रहा है। इनमें पांच बसें सोनीपत-दिल्ली, पांच सोनीपत-कुंडली सीमा, एक सोनीपत-गन्नौर मंडी, एक सोनीपत-गोहाना और तीन बसें सोनीपत-पानीपत मार्ग पर चल रही हैं।
इस माह 10 और नई ई-बसें मिलने की उम्मीद है। इन्हें पांच-पांच बसों की दो खेप में डिपो में शामिल किया जा सकता है। इसके बाद डिपो में ई-बसों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। परिवहन विभाग ने सोनीपत डिपो में कुल 50 ई-बसें शामिल करने का लक्ष्य रखा है। ई-बसों में वातानुकूलन के साथ यात्रियों के लिए मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

---------------------------
वर्तमान में डिपो में 15 ई-बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं। मुरथल में चार्जिंग क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब जाट जोशी में 50 बसों की क्षमता वाला नया चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर में नई ई-बसें मिलने की उम्मीद है। बसों की चार्जिंग में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article