{"_id":"6af7302e15cebd4dba0bda88","slug":"video-gahana-paraparata-dalra-ka-galya-marakara-hataya-tana-bhana-ka-ikalta-bhaii-tha-bjathara-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या तीन बहनों का इकलौता भाई था बिजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या तीन बहनों का इकलौता भाई था बिजेंद्र
गोहाना। रोहतक रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल (43) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम करीब 6 की है। बिजेंद्र अपने कार्यालय से बाहर निकाल कर गाड़ी में बैठ रहा था। बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बिजेंद्र तीन बहनों के इकलौते भाई थे। शहर के मुख्य सड़क पर गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज से दहशत का माहौल बन गया। बिजेंद्र मूल रूप से गन्नौर के घूमड़ गांव का रहने वाला था। फिलहाल गोहाना में आदर्श नगर में रह रहे थे। उनका रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय है। कार्यालय में वह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। सामान्य दिनों की तरह शुक्रवार देर शाम बिजेंद्र घर जाने के लिए कार्यालय में से निकला था। कार्यालय से बाहर निकलने पर पहले से ही रेकी कर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बिजेंद्र के परिवार में दो बेटे जतिन और मोहित हैं। रोहतक रोड पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसीपी राजीव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज एकत्रित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।