{"_id":"6af6dd908b588700e6021c52","slug":"video-the-seven-ridges-seven-artists-tell-shimlas-hill-story-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: सात कलाकारों की कलाकृतियों में उभरी शिमला की सात पहाड़ियों की कहानी, गेयटी थिएटर में सजी अनूठी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सात कलाकारों की कलाकृतियों में उभरी शिमला की सात पहाड़ियों की कहानी, गेयटी थिएटर में सजी अनूठी प्रदर्शनी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:21 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला की सात पहाड़ियों की खूबसूरती, संस्कृति और बदलते स्वरूप को सात कलाकारों ने अपनी कला के रंगों में पिरोया है। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी ‘द सेवन रिजेज’ का शुभारंभ हुआ। 15 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सात कलाकारों ने अपनी अलग-अलग कला शैलियों, माध्यमों और रचनात्मक सोच के जरिए शिमला की पहाड़ियों की कहानी को एक अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया है।
शिमला की सात विशिष्ट पहाड़ियों से प्रेरित इस प्रदर्शनी में हर कलाकार का काम एक अलग दृष्टिकोण और रचनात्मक अनुभव को सामने लाता है। यहां पारंपरिक चित्रकला से लेकर आधुनिक कला, मूर्तिकला, जलरंग और प्रिंटमेकिंग तक के विविध रूप देखने को मिल रहे हैं।
प्रदर्शनी में विक्रम एस. तामांग की कांगड़ा लघु चित्रकला विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं प्रवीण रावत ने हिमाचली संस्कृति, देवी-देवताओं, लोककथाओं और पहाड़ी जीवन को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से कैनवास पर उतारा है।
आदित्य सिंह ठाकुर ने रंगीन और कार्टून शैली के जरिए पहाड़ी शहरों के बदलते स्वरूप को दर्शाया है। उनकी कलाकृतियों में तेजी से फैलते कंक्रीट के जंगल और शहरी बदलाव की झलक दिखाई देती है। वहीं मेघा चौहान ने मिट्टी की कलाकृतियों, मूर्तियों, रेजिन आर्ट और सजावटी शिल्प के माध्यम से अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की है।
प्रदर्शनी में विकास खाम के जलरंगों से बने फूलों के चित्र भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। अश्विनी राणा ने अपनी रहस्यमयी पर्वतीय दृश्यावलियों के माध्यम से पहाड़ों के अलग-अलग रंगों और भावों को प्रस्तुत किया है। वहीं विकास रॉय की प्रिंटमेकिंग कलाकृतियां प्रदर्शनी में कला का एक अलग आयाम जोड़ रही हैं।
‘द सेवन रिजेज’ के माध्यम से सातों कलाकारों ने अपनी व्यक्तिगत कला दृष्टि को शिमला की पहाड़ियों से जोड़ने का प्रयास किया है। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सजी यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को विभिन्न माध्यमों और शैलियों के जरिए पहाड़ी शहर को एक नए नजरिए से देखने का अवसर दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।