Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Fearing Congress protests, BJP government reversed decision to cut old age pension: Deepender
{"_id":"6990968e751c87392108d38f","slug":"video-fearing-congress-protests-bjp-government-reversed-decision-to-cut-old-age-pension-deepender-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदर्शन से डरकर बीजेपी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटने का फैसला पलटा : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदर्शन से डरकर बीजेपी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटने का फैसला पलटा : दीपेंद्र
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में शनिवार को लघुसचिवालय के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया। धरना को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन से डरकर भाजपा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटने का फैसला पलटा और शुक्रवार शाम को ही घोषणा कर दी कि सारी पेंशन दोबारा से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे संघर्ष की जीत है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस बुजुर्गों की पेंशन कटने नहीं देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने 16 फरवरी को पूरे हरियाणा के सभी जिला हेडक्वार्टर्स पर जिले की समस्याओं को लेकर धरना देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में लगभग 14 लाख राशन कार्ड काट दिए। एचपीएससी भर्ती में 80 प्रतिशत नौजवान दूसरे प्रदेशों से आ रहे हैं और हरियाणा के नौजवान खाली बैठे हैं। विधानसभा चुनाव में हरियाणा का हर आदमी कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर चुका था लेकिन भाजपा ने बेईमानी, वोट चोरी, धनबल का उपयोग करके सत्ता हासिल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।