फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Education Department will bring out-of-school children in the district into the mainstream starting September 1.

Sonipat News: शिक्षा विभाग 1 सितंबर से जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा

Wed, 26 Aug 2026 09:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Aug 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
The Education Department will bring out-of-school children in the district into the mainstream starting September 1.
संवाद न्यूज इएजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिक्षा विभाग 1 सितंबर से जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में 47 विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों पर 86 एजुकेशन वॉलंटियर्स 1407 बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनवरी और फरवरी माह में 1407 बच्चों की पहचान हुई थी। इनमें 714 लड़के और 693 लड़कियां शामिल हैं। इन बच्चों को छह माह तक विशेष प्रशिक्षण देकर बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि एजुकेशन वॉलंटियर्स का चयन पूरा हो गया है। योग्य वॉलंटियर्स को निदेशालय स्तर से बच्चों को शिक्षित करने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पहले भी जिले के हजारों बच्चों को स्कूलों की राह दिखाई है। अब तक करीब 8000 बच्चों को एजुकेशन वॉलंटियर्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 35 केंद्रों से 1330 बच्चों को छह माह का प्रशिक्षण मिला था। बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण निदेशालय ने इस बार 47 केंद्रों के संचालन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के तहत हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

ब्लॉकवार शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या
ब्लॉक लड़के लड़कियां कुल
सोनीपत
168
198
365
राई
352
336
688
गन्नौर
121
102
223
गोहाना
46
25
71
खरखौदा
27
32
59
कुल
714
693
1407

--
जिले में समग्र शिक्षा के तहत 47 स्पेशल प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन एक सितंबर से शुरू किया जाएगा। विभिन्न खंडों में चिह्नित 1407 शिक्षा से वंचित बच्चों को छह माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
- कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed