{"_id":"6a8f4e3a07d71d100e045326","slug":"allowance-released-for-players-in-sports-nurseries-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159470-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के लिए भत्ता जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के लिए भत्ता जारी
Thu, 27 Aug 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले की खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों के खुराक भत्ते के लिए 68.92 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह राशि जिले की 111 खेल नर्सरियों में अप्रैल और मई माह के भत्ते के लिए है।
प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेल नर्सरियां चला रही है। इन नर्सरियों में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। सरकार खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ आर्थिक सहायता भी देती है। इसका उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से उनकी खेल प्रतिभा प्रभावित न हो। खेल विभाग के प्रावधानों के अनुसार, 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलते हैं। वहीं, 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2000 रुपये खुराक भत्ते के रूप में दिए जाते हैं। अप्रैल और मई माह के भत्ते का बजट जारी हो चुका है। अब खिलाड़ियों को भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विभाग पहले खिलाड़ियों की हाजिरी का सत्यापन करेगा। साथ ही, उनके बैंक खातों का विवरण भी जांचा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशि सही लाभार्थियों के खातों में पहुंचें। इस प्रक्रिया से जिले की 111 खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को दो माह के लंबित भत्ते का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
योजना का उद्देश्य
प्रदेश सरकार की यह योजना खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसका लक्ष्य है कि आर्थिक बाधाएं खिलाड़ियों की प्रगति में रुकावट न बनें। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ पोषण के लिए भी सहायता मिलती है। यह जमीनी स्तर पर खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।