फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers staged a sit-in at the Mandi Secretary's office over the non-procurement of PR paddy.

पीआर धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने मंडी सचिव कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 14 Oct 2026 07:22 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:22 PM IST
Farmers staged a sit-in at the Mandi Secretary's office over the non-procurement of PR paddy.
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसानों ने बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मार्केट कमेटी के सचिव कार्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने कार्यालय के गेट पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि धान की खरीद शुरू कराने को लेकर लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो एक दिन का सांकेतिक धरना बड़े आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा। नफे सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुए धरने में किसानों ने मंडी में खरीद की उचित व्यवस्था करने और धान लेकर पहुंचने वाले किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि मंडी में फसल पहुंचाने के बाद भी खरीद नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। खरीद की लिमिट तय करने पर भी जताया विरोध ब्रह्मसिंह दहिया ने कहा कि सरकार बाजरा और सरसों के बाद अब पीआर धान की खरीद पर भी सीमा निर्धारित कर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजरा और सरसों की खरीद के लिए आठ क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तय की गई, जबकि पीआर धान की पैदावार के मुकाबले खरीद की सीमा कम रखी गई है। इससे किसानों को पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में परेशानी हो सकती है। राजकुमार राणा ने कहा कि सरकार एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद के दावे करती है, लेकिन पोर्टल और खरीद की सीमाओं के कारण किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति रही तो मंडी व्यवस्था कमजोर हो सकती है। जयवीर हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पीआर धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया गया था, लेकिन किसान अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने सरकार से वादा पूरा करने की मांग की। धरने पर आजाद सिंह, सुरेंद्र, प्रीतम सिंह, भगत सिंह, रणधीर सिंह हुड्डा, ईश्वर राठी और कामरेड सेवानंद सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदी जाए। पीआर धान की खरीद के लिए सभी राइस मिलरों का पंजीकरण जल्द कराया जाए। स्थानीय मिलर खरीद नहीं करते हैं तो दूसरे जिलों के मिलरों को अनुमति दी जाए। मंडी में खरीद और फसल को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम हों। किसानों का कर्ज माफ किया जाए और पीआर धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का वादा पूरा किया जाए। -- सोनीपत की अनाज मंडी में अब तक 5229 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। उसमें से हैफेड की ओर से बिना मिलर्स के 1507 क्विंटल पीआर धान खरीदा जा चुका है। मिलर्स आने के बाद बोरों का उठान कराया जाएगा, उसके बाद किसानों को उनकी फसल का भुगतान कराया जाएगा। विजय शर्मा, डीएम हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बालोद के दो मजदूर तमिलनाडु में बंधक: रिहाई के नाम पर 16 हजार रुपये वसूले, परिजनों ने लगाई गुहार

14 Oct 2026

डर और बाहुबल से सुशासन तक मोकामा? जेडीयू ने गिनाए विकास के काम

14 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा: बेटी बनकर मायके आती हैं मां दुर्गा, कालीबाड़ी में सजा भव्य पंडाल

14 Oct 2026

नोएडा की अट्टा मार्केट का हाल: टूटी सड़कें, गंदा पानी, आम लोगों से राहगीर तक सब परेशान

14 Oct 2026

नोएडा: यदु पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला, एडीसीपी ने दिए टिप्स

14 Oct 2026
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: सजा पर नजर, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की तीखी बहस, अभियोजन पक्ष ने की फांसी की मांग

14 Oct 2026

फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखवाया

14 Oct 2026
विज्ञापन

झज्जर में जेजेपी नेताओं ने किया अनाज मंडी में प्रदर्शन

जालौन: बिजली के पोल से टकराकर पानी भरे खंदक में पलटा लोडर

14 Oct 2026

नवरात्रि में लाड़ली बहनों को तोहफा, जारी होगी 41वीं किस्त

14 Oct 2026

मेरठ केस में मुस्कान और साहिल को आज मिलेगी सजा, नीले ड्रम में शव छिपाने से दहला था देश

14 Oct 2026

यमुनानगर में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

14 Oct 2026

बिलासपुर: भराड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

14 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में फूड स्टॉल के प्लॉट के लिए लगी बोली, कई प्लॉट 50 हजार रुपये से अधिक में बिके

14 Oct 2026

मंडी: भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल बोले- सुक्खू मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर दिल्ली में आंदोलन करें

14 Oct 2026

सोलन: धर्मपुर चौक पर मलबा हटाने का काम शुरू, सड़क किनारे अवैध पार्किंग बनी बाधा

14 Oct 2026

शिमला: कुमारसैन के विद्यार्थियों ने एसडीएम मुकेश शर्मा से की मुलाकात, भविष्य संवारने के लिए मिले टिप्स

14 Oct 2026

कानपुर: पुलिस कस्टडी में प्रताड़ना का आरोप, तीन दिन से चौकी में बंद महिला की पिटाई पर हंगामा

14 Oct 2026

बस्ती: जिला और महिला अस्पताल का कायाकल्प टीम ने किया मूल्यांकन

14 Oct 2026

हापुड़: कक्षा सात की छात्रा निधि बनीं एक दिन की डीएम, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं

14 Oct 2026

फरीदाबाद: निगम कार्यालय के बाहर बह रहा सीवर का पानी, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

14 Oct 2026

Meerut: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रोमांच, सेमीफाइनल में सूरज तिवारी और आदित्य आमने-सामने, तीन राउंड के बाद होगा फैसला

14 Oct 2026

सौरभ हत्याकांड में सजा का दिन, जिला जज कोर्ट के बाहर जुटी भीड़, मुस्कान और साहिल को क्या मिलेगी सजा

14 Oct 2026

शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में भंडारा खाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

14 Oct 2026

जालंधर में आप नेता पर जानलेवा हमला, वॉर्ड-23 की पार्षद के पति गंभीर घायल; विवाद सुलझाने पहुंचे थे मिंटू

14 Oct 2026

झज्जर में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाया ताला

फतेहाबाद में धान में नमी, मंडी में नहीं बिक रही किसानों की फसल

14 Oct 2026

अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत फतेहाबाद में होंगे निशुल्क जादुई शो

14 Oct 2026

जींद में विकास नगर में पुलिस की दबिश, दो महिलाओं से 55.20 ग्राम स्मैक बरामद

14 Oct 2026

पानीपत के इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

14 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed