Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
District councilor stages unique protest against the Jantar Mantar incident; registers protest by chaining himself up.
{"_id":"6a6374518d3c7f256b0afd89","slug":"video-district-councilor-stages-unique-protest-against-the-jantar-mantar-incident-registers-protest-by-chaining-himself-up-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जंतर-मंतर घटना के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, खुद को जंजीरों से बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जंतर-मंतर घटना के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, खुद को जंजीरों से बांधकर जताया विरोध
सोनीपत। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ककरोई रोड पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शरीर को जंजीरों से बांध लिया और सिर पर पीला क्रांतिकारी कपड़ा बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देती है, वहीं देश की राजधानी में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता की घटनाएं सामने आई हैं। आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खुद को जंजीरों में बांधकर विरोध जताया है।
पार्षद ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से देश का युवा निराश है और कई युवाओं ने आत्महत्या तक की है। इसी आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को लेकर की गई टिप्पणी युवाओं के संघर्ष का मजाक उड़ाने वाली है।
इस दौरान जिला सचिव अनुज जैन, निगम पार्षद राजेश मलिक और निगम पार्षद अनुराग जैन ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की लड़ाई में वे तन, मन और धन से उनके साथ खड़े हैं। उनका आरोप था कि सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है और देश की जनता इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।