Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Demand raised to set sugarcane price at Rs 600 per quintal; farmers begin an indefinite sit-in outside the sugar mill.
{"_id":"6b044a1badeab30fe607cd3b","slug":"video-demand-raised-to-set-sugarcane-price-at-rs-600-per-quintal-farmers-begin-an-indefinite-sit-in-outside-the-sugar-mill-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने चीनी मिल के बाहर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने चीनी मिल के बाहर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने सोमवार को किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ने तक धरना जारी रखने और मिल को गन्ना नहीं देने का निर्णय लिया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि सरकार ने इस बार गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है, जबकि बाजार में चीनी के भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि चीनी के दाम में प्रति किलो 25 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गन्ने के भाव में उस अनुपात में वृद्धि नहीं की गई। गन्ने की बिजाई से लेकर कटाई और मिल तक पहुंचाने में लगातार खर्च बढ़ रहा है। अधिकारियों की ओर से भी गन्ना तैयार करने की लागत मौजूदा भाव से अधिक बताई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 430 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना गन्ना चीनी मिल में नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को अनिश्चितकाल तक चलाया जाएगा और किसान दिन-रात धरने पर डटे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।