Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Protest against the cancellation of the registration of six lakh construction workers
{"_id":"6ae1dbae1d7f2d954a0e7774","slug":"video-protest-against-the-cancellation-of-the-registration-of-six-lakh-construction-workers-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"छह लाख निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द करने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द करने के विरोध में धरना
सिरसा।
निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने धरना देकर पात्र श्रमिकों के पंजीकरण बहाल करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि पंजीकरण रद्द होने से मजदूर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
यूनियन के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह, सीटू जिला अध्यक्ष नत्थू राम भारुखेड़ा और जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि जुलाई 2025 में प्रदेश के करीब छह लाख निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द कर दिए गए थे। इसके विरोध में लंबे संघर्ष के बाद पोर्टल खोला गया। उन्होंने मांग की कि रद्द पंजीकरणों की निष्पक्ष जांच कर पात्र मजदूरों का पंजीकरण बहाल किया जाए।
मजदूरों ने कहा कि पंजीकरण रद्द करने का स्पष्ट कारण बताया जाए और दस्तावेजों में कमी होने पर सुधार का अवसर दिया जाए। उन्होंने सरकार और भवन निर्माण कल्याण बोर्ड से शिकायतों का शीघ्र निपटारा कर पात्र श्रमिकों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ देने की मांग की।
धरने में राजेश अबूब शहर, श्योचंद ममेरा, इकबाल लोहगढ़, भूप सिंह तेजाखेड़ा, हरफूल सुकेरा खेड़ा, रामलाल ऐलनाबाद और जोगेन्द्र सकता खेड़ा सहित अन्य मजदूर शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।