{"_id":"6ae0f4b2f481bfd075003604","slug":"attack-on-finance-worker-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167534-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुरानी रंजिश में फाइनेंस कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुरानी रंजिश में फाइनेंस कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला
Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे रोका था, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रेलवे पुल के नीचे पुरानी रंजिश में एक फाइनेंस कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कीर्ति नगर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 22 और 23 अक्तूबर की मध्य रात्रि करीब तीन बजे वह बस स्टैंड जा रहे थे। रेलवे पुल के नीचे बंद पेट्रोल पंप के सामने एमसी कॉलोनी निवासी राहुल ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।
राहुल ने होटल से जुड़ीं पुरानी बातों को लेकर रोहित से बहस शुरू की। इसी दौरान राहुल के दोस्त जगपाल मान, शंटी और एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। जगपाल मान ने रोहित पर तेजधार हथियार से हमला किया। अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की।
विज्ञापन
रोहित के शोर मचाने पर हमलावर सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर भाग निकले। सूचना मिलने पर उनके दोस्त बलविंदर मौके पर पहुंचे और रोहित को नागरिक अस्पताल ले गए।
रोहित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।