Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Uproar over auction of government school in Dobh village; villagers protest at DC office.
{"_id":"6ac4d0000007a729b40a61f1","slug":"video-uproar-over-auction-of-government-school-in-dobh-village-villagers-protest-at-dc-office-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"डोभ गांव के सरकारी स्कूल की नीलामी पर हंगामा, ग्रामीणों ने डीसी दफ्तर पर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोभ गांव के सरकारी स्कूल की नीलामी पर हंगामा, ग्रामीणों ने डीसी दफ्तर पर किया विरोध
रोहतक। गांव डोभ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कंडम भवन की नीलामी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। मंगलवार को गांव के ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को शिकायत देकर नीलामी रद्द करने की मांग की। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले एडीसी और डीईओ को भी पत्र सौंपा था।
लघु सचिवालय परिसर में ग्रामीण रामपाल ने बताया कि ग्रामीण उपायुक्त मिलने पहुंचे हैं। गांव के स्कूल की नीलामी गांव की सहमति के बिना दूसरे को दे दी गई है। इसमें गांव की कोई सहमति नहीं थी। वहीं, उपायुक्त ने हमारे को दो दिन का टाइम दिया है कि दो दिन के बाद आपकी समस्या सुलझा दी जाएगी और आपका समाधान हो जाएगा। ग्रामीण रामपाल ने कहा कि सरपंच की इसमें सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसने बगैर मुनादी के गांव का ये स्कूल बेच दिया। हमने पूरा विरोध किया। दो दिन तक हम गांव में वहीं स्कूल में ही बैठे रहे हैं।
उनका आरोप है कि नियमानुसार किसी भी सरकारी संपत्ति की नीलामी से पहले अखबार में विज्ञापन, एसएमसी व पंचायत को सूचना और गांव में मुनादी करवाना अनिवार्य है लेकिन डोभ में ऐसा कुछ नहीं किया गया। गुपचुप तरीके से नीलामी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस नीलामी को निरस्त कर दोबारा पारदर्शी तरीके से बोली करवाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।