Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   27 people donated blood; 210 underwent health check-ups.

Rohtak News: 27 लोगों ने किया रक्तदान, 210 का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 29 Nov 2026 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 29 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
27 people donated blood; 210 underwent health check-ups.
रोहतक। समाजसेवी-उद्योगपति राजेश जैन के पिता सेठ बिमल प्रसाद जैन की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुडा कॉम्प्लेक्स में किया गया। शिविर के शुभारंभ पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, समाजसेवी समृद्धि जैन, हरिओम सेवा दल संरक्षक नवीन गुप्ता, मनोज बतरा, प्रधान आदिश जैन, निगम पार्षद कंचन खुराना, अशोक खुराना, अनीता गर्ग शंकर गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर सेठ विमल प्रसाद जैन को पुष्पांजलि अर्पित की। शिविर में 27 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 210 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हरिओम सेवा दल प्रधान आदीश जैन ने बताया कि राजेश जैन की ओर से समाज को समर्पित चार बसों में यह जांच शिविर लगाया गया। नेत्र जांच, दंत जांच पीजीआई मेडिकल रोहतक, नाक कान गला डॉक्टर स्नेहा, रक्तदान पीजीआई रोहतक की टीम ने कराया। मरीजों की शुगर एवं बीपी की जांच निशुल्क की गई व रोगियों को उपलब्ध दवाइयां और चश्मा निशुल्क दिए गए। इस अवसर पर अश्विनी पाहवा, विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, संजय खुराना, अश्विनी जुनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed