{"_id":"6b0c5a540f45c5d2920226cb","slug":"foot-based-flag-procession-arrives-at-balaji-dham-dobh-rohtak-news-c-17-roh1019-960741-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बालाजी धाम डोभ में पहुंची पैदल ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बालाजी धाम डोभ में पहुंची पैदल ध्वजा यात्रा
Sun, 29 Nov 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
50 बालाजी धाम डोभ में पैदल ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम गांव डोभ में रविवार को भव्य संकीर्तन, भंडारा और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान धाम में 117वीं पैदल ध्वजा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ पहुंची। यात्रा के मार्ग में तीन स्थानों पर भक्तों के विश्राम और जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम से वापसी के लिए निशुल्क ऑटो सेवा भी उपलब्ध कराई गई।
धाम के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धाम में संकीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में आंखों और दांतों की जांच के साथ दवाइयां और चश्मे निशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -