{"_id":"6a7331483bacd2d46003b374","slug":"video-rohit-dhankhar-murder-case-no-arrests-even-after-9-months-khap-panchayat-protests-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहित धनखड़ हत्याकांड: 9 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, खाप पंचायत का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित धनखड़ हत्याकांड: 9 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, खाप पंचायत का प्रदर्शन
रोहतक। बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की हत्या के नौ महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर खाप पंचायत ने प्रदर्शन किया। पंचायत ने लघु सचिवालय पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
रोहित की मां सरोज ने न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सरोज ने आरोप लगाया कि पुलिस झूठ बोल रही है कि आरोपी विदेश भाग गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में पुलिसकर्मी, डॉक्टर और फौजी के बेटे शामिल हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी तक गुहार लगाई जा चुकी है।
रोहित के चाचा सतीश धनखड़ ने बताया कि भिवानी पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोहतक पुलिस ने दो नाम हटाकर 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया जिनमें से छह ही गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक भी उनसे नहीं मिलते।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि मामला भिवानी से रोहतक स्थानांतरित हुआ था। पुलिस ने एसआईटी गठित की है और आरोपियों तक पहुंच चुकी है। विदेश भागे आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।