{"_id":"6ae879c850cd562c59073e6d","slug":"video-roadways-staff-staged-a-protest-on-the-depot-premises-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिपो परिसर में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से डिपो परिसर में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हिसार व सिरसा के डिपो के कर्मचारियों के समर्थन में किया गया। इसी दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने 5 व 6 नवंबर को प्रदेशभर में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने की बात की।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। बार-बार अधिकारियों की ओर से आश्वासन देने के बावजूद मांगें पूरी न करने पर उनमें रोष है।
सांझा मोर्चा के सदस्य सुरेश नेहरा और जोगेंद्र ढुल ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। मंत्री ने कर्मचारियों की सभी मांगों को सही मानते हुए उन्हें पूरा करने के लिए एक महीने का समय दिया था। अब इतना समय बीत जाने के बावजूद आज तक वे मांगें पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्यप्रणाली से कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।
यूनियन नेताओं के अनुसार कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में चालक-परिचालकों के वेतनमान एवं ग्रेड
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।