{"_id":"6ae7ae235154fecfdf040cfc","slug":"dr-mangal-sen-memorial-building-to-be-built-at-a-cost-of-1326-crore-rohtak-news-c-17-roh1019-947548-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 13.26 करोड़ से बनेगा डॉ. मंगल सेन मेमोरियल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 13.26 करोड़ से बनेगा डॉ. मंगल सेन मेमोरियल भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सात साल से नगर निगम के कागजों में ही घूम रहे डॉ. मंगल सेन मेमोरियल भवनके निर्माण के लिए 13.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। 3 मंजिल बनने वाला यह भवन एक साल में बनकर तैयार होगा।
सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के निकट बनने वाले मेमोरियल भवन के लिए नगर निगम ने पुराना टेंडर रद कर दिया गया था। अब सिविल व आधुनिक सुविधाओं को जोड़ते हुए नया एस्टीमेट तैयार किया गया। नए एस्टीमेट के आधार पर निगम ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, सभाएं और सामाजिक आयोजन आसानी से हो सकें। निगम का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा ताकि तय समय में भवन बनकर तैयार हो सके।
2019 में हुआ था शिलान्यास
सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के निकट 2175 वर्ग मीटर में डॉ. मंगल सेन मेमोरियल भवन प्रस्तावित है। 2019 में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने इसका शिलान्यास किया था, लेकिन चुनाव हारने के बाद निर्माण लटक गया। बाद में पार्षद अशोक खुराना के कार्यकाल में सदन में प्रस्ताव पास हुआ। पिछले साल 16.71 करोड़ का एस्टीमेट मंजूर नहीं हुआ। अब 13.26 करोड़ का एस्टीमेट मंजूर होने पर टेंडर लगा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
यह भवन पूरी तरह से हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन को समर्पित होगा। डॉ. मंगल सेन भारतीय जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और रोहतक से उनका गहरा जुड़ाव रहा है।
- अशोक खुराना, पूर्व पार्षद, नगर निगम, रोहतक।
-- -- -- -- -- -
डॉ. मंगल सेन मेमोरियल भवन का टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद एक साल में इस तीन मंजिला भवन को सिविल वर्क से तैयार किया जाएगा।
- मनजीत दहिया, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
-- -- -- -- -- -- -- --