{"_id":"6ae8908fe1c9de7d2701806e","slug":"abhishek-sooryavanshi-named-in-india-a-squad-for-rising-stars-asia-cup-tilak-to-lead-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत ए टीम की घोषणा, रिंकू-वैभव और हर्षित को मिला मौका; कौन संभालेगा कप्तानी? जानिए","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत ए टीम की घोषणा, रिंकू-वैभव और हर्षित को मिला मौका; कौन संभालेगा कप्तानी? जानिए
Mon, 02 Nov 2026 07:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:01 PM IST
सार
बीसीसीआई ने 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम घोषित कर दी है। तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि राजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा और 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।
विज्ञापन
भारत ए टीम की घोषणा
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कतर की राजधानी दोहा में होने वाले एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम की घोषणा कर दी। टीम में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि राजत पाटीदार उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम मजबूत खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
हर्षित राणा
- फोटो : BCCI
ऑलराउंडर्स और तेज गेंदबाजों को भी मिली जगह
टीम में ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियान को भी मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान संभालेंगे।
टीम में ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियान को भी मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
पाकिस्तान ए के साथ ग्रुप बी में भारत
टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग, चीन की टीमें शामिल हैं। इंडिया ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए से होगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण का अपना आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।

रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
26 और 27 नवंबर को होंगे सेमीफाइनल
भारत के तीनों ग्रुप मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। शुरुआती दो मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे, जबकि यूएई के खिलाफ मुकाबला यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेला जाएगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा।