{"_id":"6ae473908e8f69da56006e3a","slug":"video-opposition-spreading-misleading-propaganda-regarding-sir-dr-archana-gupta-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर को विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार : डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर को विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार : डॉ. अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी, आईएनडीआई गठबंधन के नेता और कुछ संगठन रोज नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
बेसिर-पैर का आंदोलन खड़ा कर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने के लिए विपक्ष का सहारा ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम तथ्य और सच लेकर लोगों के बीच जाएं। विपक्ष सोचता है कि दस बार झूठ बोलने से लोग उसे सच मान लेंगे लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। इसी कड़ी में पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ विषय को लेकर पदयात्राएं निकाली जा रही हैं।
डॉ. गुप्ता ने जानकारी दी कि एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रोहतक पहुंच रहे हैं। रोहतक में पदयात्रा जाट शैक्षणिक संस्था से शुरू होकर डी-पार्क में महात्मा गांधी प्रतिमा तक जाएगी। इसमें 12 जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसी दिन धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में और 5 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह करनाल में पदयात्रा करेंगे। करनाल के बाद अंबाला में 1857 के शहीदी स्मारक का लोकार्पण गृहमंत्री करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।