Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Kargil hero Suresh Malik sacrificed his life for the country two months before the birth of his daughter.
{"_id":"6a08840a01e8439dca0b6c90","slug":"video-kargil-hero-suresh-malik-sacrificed-his-life-for-the-country-two-months-before-the-birth-of-his-daughter-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिम्मत वतन की हमसे है: कारगिल के वीर नायक सुरेश मलिक बेटी के जन्म से दो महीने पहले देश पर हुए न्योछावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत वतन की हमसे है: कारगिल के वीर नायक सुरेश मलिक बेटी के जन्म से दो महीने पहले देश पर हुए न्योछावर
कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर जवानों की गाथाएं आज भी हर देशवासी के रोंगटे खड़े कर देती हैं। एसी ही एक अमर दास्तान रोहतक जिले के गांव मोखरा के रहने वाले जांबाज सैनिक नायक सुरेश कुमार मलिक की है।
पत्नी सुलेखा बताती हैं कि चार दुश्मनों को मारने के बाद सिर में लगी गोली ने उनका जीवन ले लिया। राजपूत राइफल्स में तैनात नायक सुरेश कुमार 10 जुलाई 1999 को कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहादत के समय उनकी उम्र 32 वर्ष थी। शहादत के 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी जब उनकी पत्नी सुलेखा अपने पति का जिक्र करती हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं।
सुलेखा ने बताया कि वह अपने पति के सही-सलामत घर लौटने का इंतजार कर रही थीं। इससे पहले श्रीलंका में भी दुश्मनों से लड़ते हुए पांव में गोली खा चुके थे। इससे उभरे तो करगिल में चले गए। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि जब वे युद्ध जीतकर घर आएंगे, तो उन्हें घर में नए मेहमान के आगमन की खुशखबरी मिलेगी। नियति को कुछ और ही मंजूर था। बेटी के जन्म से ठीक दो महीने पहले सुरेश कुमार देश की सुरक्षा करते-करते शहीद हो गए। पति के जाने के बाद सुलेखा के कंधों पर बेटी के पालन-पोषण की एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई। कहा कि मेरे पति ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। इसलिए मैंने अपनी बेटी का नाम भी सुरक्षा रखा। आज मुझे और मेरी बेटी को उनकी शहादत पर गर्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।