फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth beaten to death over financial dispute in Nidana village of Rohtak fourth such incident in 10 days

रोहतक में सनसनी: निडाना गांव में रुपये के लेनदेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

Wed, 16 Sep 2026 10:31 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 16 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

रोहतक में बेलगाम होते बदमाशों और आपराधिक घटनाओं का आलम यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर जिले में हत्या की यह चौथी बड़ी वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
Youth beaten to death over financial dispute in Nidana village of Rohtak fourth such incident in 10 days
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

जिले के गांव निडाना में पैसे के विवाद को लेकर 45 वर्षीय मंदीप की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार शाम करीब 6 बजे समर गोपालपुर नहर के पास स्थित खेतों में अंजाम दी गई। मृतक के भाई कुलदीप की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों लक्ष्य और हनी सहित 3-4 अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत में नहरी पानी लगाने गया था किसान

मृतक के भाई कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम वह अपने भाई मंदीप के साथ सामड वाले खेत में नहरी पानी लगाने गया था। मंदीप ने अपनी मोटरसाइकिल खेत में बने कोठे के पास रास्ते पर खड़ी की थी। कुलदीप जब खेत के दूसरी ओर चक्कर लगाने गया, तभी गांव के विक्रम के दो बेटे लक्ष्य और हनी अपनी काली रंग की मोटरसाइकिल से लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। खेत में उनके चार अन्य साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे।

विज्ञापन

गाली-गलौज कर बोला ताबड़तोड़ हमला

कुलदीप के अनुसार, पैसों की पुरानी रंजिश निकालते हुए आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू की और मंदीप पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आवाज सुनकर जब कुलदीप दौड़कर मौके पर पहुंचा, तब तक मंदीप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुका था। कुलदीप को आता देख सभी छह हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए हथियारों समेत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लहूलुहान हालत में कुलदीप अपने भाई मंदीप को रोहतक के पोजीट्रोन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्य, हनी और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 190 और 191(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed