फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deep potholes had formed on the roads due to the rain; patchwork repairs

Rohtak News: बारिश में सड़कों में बन गए थे गहरे गड्ढे, शुरू हुआ पैचवर्क

Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes had formed on the roads due to the rain; patchwork repairs
15jjrp26- शहर की सुनारो वाली धर्मशाला के पास टूटी सड़क पर पैचवर्क करते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। बारिश से बदहाल हुई सड़कों पर मरहम लगाने का काम शुरू हो चुका है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने बारिश रुकने के बाद शहर की सड़कों की मरम्मत का करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


24 अगस्त को अमर उजाला समाचार पत्र में संवाद न्यूज एजेंसी की तरफ से बारिश ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की हालत, वाहन चालकों को परेशानी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से शहर के पुरानी तहसील रोड, इनेलो कार्यालय स्थित चौक की तीनों तरफ, यादव धर्मशाला के पास, तीन मूर्ति चौक से आगे चौक बने चौक के अलावा अन्य शहर में सड़कों में गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने बारिश रुकने पर पैचवर्क करने की बात कही थी। अब इन गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों में बने गड्ढों को विभाग के ठेकेदारों की टीम ने रोड़ी और तारकोल से भरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण टूट गई थी सड़कें

जुलाई और अगस्त में हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई थी। सड़कों के जंक्शन पर तो गहरे गड्ढे बन गए थे।

रात के समय हादसे होने का रहता था डर

बारिश के कारण गड्ढे काफी गहरे बन गए थे। खास तौर पर बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक, तीन मूर्ति चौक के नजदीक चौराहे और इनेलो कार्यालय के नजदीक चौराहे पर काफी गहरे गड्ढे बने हुए थे। रात के समय गड्ढे नजर नहीं आते थे। इस कारण हादसा होने का खतरा बना रहता था। दुकानदार भी इनको भरने की मांग कर चुके थे।


वर्जन

बारिश का मौसम खत्म हो गया है। ऐसे में सड़कों में बने गड्ढों का पैचवर्क करवाया जा रहा है ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। एक-दो दिन में सभी सड़कों पर बने गड्ढों का पैचवर्क का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग

15jjrp26- शहर की सुनारो वाली धर्मशाला के पास टूटी सड़क पर पैचवर्क करते कर्मचारी। संवाद

15jjrp26- शहर की सुनारो वाली धर्मशाला के पास टूटी सड़क पर पैचवर्क करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed