फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road-sweeping machine stuck in registration hurdles

Rohtak News: पंजीकरण के फेर में फंसी रोड स्वीपिंग मशीन

Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Road-sweeping machine stuck in registration hurdles
फ़ोटो-60: रेस्ट हाउस में खड़ी रोड स्वीपिंग मशीन। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से खरीदी गई रोड स्वीपिंग मशीन पंजीकरण के फेर में फंस गई है। मशीन का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, जिसके चलते इसे सड़कों पर सफाई कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे में मशीन की खरीद के बावजूद शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद ने सड़कों से धूल, मिट्टी और अन्य गंदगी हटाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी थी। उम्मीद थी कि मशीन के संचालन से मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और सफाई कर्मचारियों पर भी काम का दबाव कम होगा। लेकिन पंजीकरण नहीं होने के कारण मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि रोड स्वीपिंग मशीन का अभी तक पंजीकरण नहीं हो पाया है। पंजीकरण होने के बाद ही मशीन को सफाई कार्य में इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन को शहर की सड़कों की सफाई के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed