{"_id":"6889c8b9b8f6ccae3704f06a","slug":"video-htet-question-papers-were-sent-to-the-centres-under-tight-security-in-rohtak-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में एचटेट के लिए सुरक्षा पहरे में प्रश्न पत्र केंद्रों पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में एचटेट के लिए सुरक्षा पहरे में प्रश्न पत्र केंद्रों पर रवाना
रोहतक में बुधवार को एचटेट के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही अलर्ट नजर आया। प्रश्न पत्र सुरक्षा पहरे में परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। प्रश्न पत्रों के साथ अधिकारी व हथियारबंद जवान भी साथ भेजा गया।
जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 30 व 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में तीन सत्रों में 25,374 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बुधवार को पहले दिन लेवल तीन के सायंकालीन सत्र में 27 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर 312 परीक्षार्थी होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार स्कूलों में परीक्षा के चलते अवकाश रहा।
एचटेट के लिए जिले के 41 केंद्रों की 100 मीटर की परिधि बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध किया गया है। कोचिंग सेंटरों में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार, विस्फोटक सामग्री, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।