{"_id":"6a4f9de928d10103c6068894","slug":"video-accused-father-arrested-for-slamming-child-onto-the-road-in-rohtak-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बच्ची को सड़क पर पटकने के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार, गौरक्षक सेवा दल ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बच्ची को सड़क पर पटकने के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार, गौरक्षक सेवा दल ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
रोहतक। पड़ोस में जन्मदिन पर जाने पर चार साल की बेटी को सड़क पर पटक कर मारने के आरोप में गौरक्षक सेवा दल ने आरोपी पिता यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
प्रताप मोहल्ला निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रोहतक गौरक्षक सेवा दल के सदस्य हैं। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक युवक बच्ची को पहले पीटता है फिर उठाकर सड़क पर पटक देता है। काफी छानबीन की गई तो पता चला कि यह घटना इंदिरा कॉलोनी की है।
पुलिस, खुफिया विभाग, गुप्तचार विभाग व गौरक्षक सेवा दल ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र है और किराये पर इंदिरा कॉलोनी में रहता है। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की नियत से हमला किया। पुलिस ने बाल संरक्षण अधिनियम व जानलेवा हमला करने के आरोप में बरेली निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।